फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बैंककर्मी को बीमा कंपनी देगी 86674 रुपये

Wed, 08 Jul 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हेरिटेज हेल्थ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड निक्को हाउस कोलकाता बैंक कर्मी को बीमा की धनराशि के 86674 रुपये 6 प्रतिशत ब्याज सहित देगी। पूरी धनराशि उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के खाते में 45 दिन के अंदर जमा हाेगी।
विज्ञापन

तहसील भोगांव के गांव औरंघ के रहने वाले महेंद्र प्रताप सिंह पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारी हैं। बैंक के माध्यम से एक दुर्घटना बीमा हेरिटेज हेल्थ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड निक्को हाउस कोलकाता ने नेशनल इंश्योरेस कंपनी स्टेशन रोड के माध्यम से किया था। महेंद्र प्रताप 18 दिसंबर 2022 को गांव में फिसलकर घायल हो गए। कचहरी रोड स्थित सतीश नर्सिंग होम में उनका इलाज हुआ।
उन्होंने बीमा कंपनी में आवेदन कर बीमा की धनराशि दिलाने की मांग की। उसने उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में याचिका दायर की। सुनवाई आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने की। आदेश दिया कि बीमा की धनराशि के 86674 रुपये 6 प्रतिशत ब्याज सहित आयोग के खाते में 45 दिन में जमा करें।
विज्ञापन

आदेश दिया कि सतीश नर्सिंग होम तथा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी शाखा स्टेशन रोड के प्रबंधक 5-5 हजार रुपये बैंक कर्मी को देंगे। इस धनराशि पर 6 प्रतिशत ब्याज सहित आयोग के खाते में 45 दिन के अंदर जमा करें। बैंक कर्मी को 8000 रुपये शारीरिक व मानसिक कष्ट के तथा 6000 रुपये वाद व्यय के भी आयोग के खाते में 45 दिन के अंदर जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें