सेंटा क्लाज और फरिश्ते के रूप में नजर आए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को यीशु मसीह के आगमन अर्थात क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में सेंटीनियल मेमोरियल चर्च में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पादरी सुशील कुमार की प्रार्थना से हुआ। इस दौरान बाइबिल से पाठ पढ़ा गया।
कार्यक्रम में संडे स्कूल के बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह की वंदना की। इसके बाद गुनाहगारों को सहारा देने प्रभु यीशु मसीह संसार में आया गीत गाया। स्कूल के बच्चे बाइबिल से संबंधित चरित्र के रूप में प्रस्तुत हुए तथा अपने चरित्र से संबंधित संवाद का चित्रण किया। बच्चे राजा, सेंटा क्लॉज, फरिश्ते आदि के रूप में दिखाई दिए। कार्यक्रम में जज की भूमिका रमेश चंद्र, दीपा सिंह, आशु मैसी ने निभाई। इस मौके पर सचिव राजेंद्र सिंह, चर्च की महिला समिति ममता मसीह, अम्रता सिंह, दीपा सिंह, अम्रता खान, आराधना मल्ल, शीबा सिंह, सुमित मसीह, तारा दयाल, चुन्नू, वाजीव मैसी आदि मौजूद रहे।