फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत; परिजन में मची चीख पुकार

Sun, 28 Jul 2024 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने रौंद दिया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद जानकारी लेते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा एक छह वर्षीय बालक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की है। गांव निवासी जोगिंदर सिंह की पुत्री नीलू अपने छह वर्षीय पुत्र अंश के साथ घर पर आई थीं। रविवार की शाम को अंश घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। तभी मार्ग से गुजर रही एक कार ने मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। 

वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कार को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कराया। बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। हादसे में बालक की मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें