फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल मासूम ने तोड़ा दम

Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 16 किट्टू का फाइल फोटो
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में 22 जून को हुए सड़क हादसे में घायल डेढ़ साल की मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां का पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला बांक निवासी संदीप कुमार 22 जून को पत्नी सोनाली और डेढ़ साल की पुत्री किट्टू के साथ गांव कुचेला स्थित मैरिज होम में एक आयोजन में शामिल होने गए थे। रात करीब 9:45 बजे सभी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र में कीरतपुर-बरनाहल मार्ग पर बाइक सवार तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। वहां संदीप कुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। पत्नी व बच्ची का इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान मासूम किट्टू ने दम तोड़ दिया। सोनाली का इलाज चल रहा है। हादसे में पिता के बाद पुत्री की मौत से घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें