फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घर के बाहर खेलते समय गड्ढे में गिरा मासूम, हो गई मौत; इकलौती संतान थी..., शव देख चीख पड़े परिजन

Sat, 21 Oct 2023 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर के बाहर खेलते समय मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह माता-पिता की इकलौती संतान थी। शव देखकर परिजन चीख पड़े। 
विज्ञापन
पानी भरा गड्ढा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम गड्ढे में गिर गया। जब तक परिजन को जानकारी हुई बच्चे की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे में मासूम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के राजलपुर हविलिया गांव की है। गांव निवासी अर्जुन सिंह का डेढ़ साल का पुत्र आर्यन शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह घर के पीछे चला गया। वहां करीब दो फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे की गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। कुछ देर बाद आर्यन को घर के बाहर न देख परिजन परेशान होकर इधर उधर तलाश करने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में भीषण हादसा: मां-बेटी सहित तीन की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक; लुधियाना से बिहार जा रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश करते हुए घर के पीछे जाकर देखा तो गड्ढे में मासूम का शव पड़ा हुआ था। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। परिजन मासूम का शव लेकर गांव राजलपुर हविलिया चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि आर्यन अर्जुन सिंह की इकलौती संतान था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें