फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैरों के ऊपर से निकला डंपर..सड़क पर तड़पता रहा किसान, मदद के बजाय लोगों ने की ऐसी हरकत; जानकर आ जाएगी शर्म

Thu, 22 May 2025 08:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसे में घायल किसान सड़क पर तड़पता रहा। मदद के लिए पुकारता रहा, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे। किसी को भी घायल के दर्द पर तरस नहीं आया। काफी देर बाद किसी तरह घायल को अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल को ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा में बाजार से घर वापस आते समय एक किसान डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल दर्द से तड़पता रहा, मगर लोग वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद भीड़ से कुछ लोग आगे आए और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव दलीपपुर निवासी 50 वर्षीय सतीश चंद्र बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा कुसमरा बाजार आए थे। जब वह लिंक मार्ग से सड़क पर पहुंचे। तभी बेवर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। टायर उनके दोनों पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। 

ये भी पढ़ें- UP: 'अपराध की दुनिया छोड़ना...', जमानत पर बाहर आया कुख्यात पहुंचा एसपी ऑफिस, 30 मुकदमे हैं दर्ज; सता रहा ये डर
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सतीश दर्द से तड़प रहे थे। मगर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। इस बीच पुलिस को भी फोन किया गया, मगर सीयूजी नंबर नहीं लगा। इसी दाैरान भीड़ से कुछ लोग आगे आए और सतीश को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी किशनी भिजवाया।

सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सीएचसी से घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें