फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी में संदिग्ध वाहन की सूचना से मचा हड़कंप

Sat, 27 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीवानी परिसर में शनिवार की दोपहर खड़ी एक सफारी में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्जरी वाहन समेत करहल निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। युवक ने बताया कि गाड़ी सपा के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन


शनिवार की सुबह हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज एके त्रिपाठी निरीक्षण के लिए आए थे। उस समय एसपी देवरंजन वर्मा भी दीवानी पहुंचे, तभी वहां मौजूद सफारी में मौजूद लोगों की संदिग्ध गतिविधियों और वाहन के खुरचे हुए नंबरों पर शक होने के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इनकी निगरानी के आदेश दिए। दोपहर करीब 2.40 बजे शहर कोतवाल शशिकांत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने सफारी में बैठे जयदेव निवासी कैलाशपुरा करहल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं दीवानी परिसर से बाहर लाकर सफारी की तलाशी भी ली गई। जयदेव ने बताया कि गाड़ी सपा के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार की है। खबर लिखे जाने तक युवक और सफारी दोनों पुलिस के कब्जे में थी। मामले की सच्चाई खंगालने में पुलिस जुटी हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें