फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी योजनाओं की जानकारी

Tue, 06 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार और दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्थान के आचार्य सर्वेश कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को कार्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि गर्भवती और धात्री माताओं तक पोषण व सेवाओं को पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए वे प्रशिक्षण में मिली जानकारी के अनुसार कार्य करें। प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. विजय सिंह ने पोषण, मातृ पोषण, स्तनपान, ऊपरी आहार, अनुपूरक, पुष्टाहार, प्रधानमंत्री मातृत्व, वंदन योजना, बच्चों में वृद्धि व निगरानी, कुपोषण, विज्ञान समावेशी का अभ्यास कराया। इसके साथ ही अभिभावकों की सहभागिता पर चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर रानी देवी ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुधीर कुमार,शैलेंद्र कुमार, सुभाष सक्सेना, मनोज कुमार, अनिल सुमन, पवन गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें