फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रसूखदारों ने चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल की फेंकी जरीब, धक्कामुक्की कर भगाया

Mon, 24 Jul 2023 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में रसूखदारों ने चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल की जरीब उठाकर फेंक दी। उसके साथ धक्कामुक्की की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
थाना बरनाहल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ रसूखदारों ने अभद्रता की। धक्कामुक्की करने के साथ ही जरीब को उठा कर फेंक दिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला बरनाहल थाना क्षेत्र में कसौली गांव के पास का है। तहसील करहल में तैनात लेखपाल अनिल कुमार बरनाहल क्षेत्र के गांव कसौली का कार्य देख रहे हैं। थाना दिवस में दिए गए प्रार्थनापत्र के निस्तारण के लिए रविवार को वह राजस्व टीम राजकपूर वर्मा लेखपाल मानिकपुर परशुरामपुर, दिनेश लेखपाल तखरऊ, अजय लेखपाल खेड़ा महान व पुलिस बल के साथ कसौली में चकमार्ग की पैमाइश के लिए गए थे। 

यह भी पढ़ेंः- एक झटके में परिवार तबाह: कहासुनी के बाद पत्नी ने फूंक दिया घर...तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पैमाइश के दौरान रसूखदार भानुप्रताप, वीरचंद्र, रामजीवन, हरिओम और सुमित वहां आ गए। इन लोगों ने जरीब को उठाकर फेंक दिया। लेखपाल अनिल कुमार से धक्कामुक्की करते हुए गालीगलौज करने लगे। घटना के बाद लेखपाल की ओर से थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें