फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दवा लेकर लौट रहे युवक को पीटा

Mon, 24 Jul 2023 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेकर लौट रहे युवक को पीटा
विज्ञापन

बिछवां। गांव लक्ष्मीपुर निवासी एक युवक दवा लेकर घर आ रहा था। तभी नामजद लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित दुष्यंत कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। बताया कि शनिवार की शाम वह बुखार की दवा लेने के लिए बाजार गया था। जब वापस लौट रहा था। तभी पड़ोसी गांव सिमरई निवासी दशरथ सिंह, मानू सिंह, गोपाल व तीन चार अन्य साथियों ने घेर लिया। गालीगलौज करते हुए उसे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि नामजद लोग उस से रंजिश मानते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


विवाहिता को पीटकर किया घायल
बिछवां। गांव भनऊ निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजन पर पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता कमला देवी ने बताया कि जेठानी मीना देवी और देवरानी नन्हीं देवी आए दिन गालीगलौज करते हुए मारती पीटती हैं। पति भी उसकी कोई बात नहीं सुनता और उन्हीं का पक्ष लेता है। उनके कहने पर पति भी गाली गलौज करते हुए पीटते हैं। सोमवार की सुबह वह पानी भरने जा रही थी। तभी नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें