फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ पर पेश किया नाटक

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लूमिंग बड्स एजूकेयर एकेडमी बदनपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीएफ निदेशक आगरा मंडल अनुजेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, दहेज प्रथा आदि पर नाटक प्रस्तुत किए। लेजम डांडिया नृत्य और कर चले हम फिदा जाने तन साथियों की प्रस्तुति देख लोगों की आंखें नम हो गईं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा उभरकर बाहर आती है।
वहीं प्रबंधक राघव पचौरी व रचना पांडेय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस विजयपाल सिंह, प्रधान कोसमा मसर्रत अली, प्रधान बरौली बलराम यादव, धर्मवीर सिंह राही, मनोज ठेकेदार, अजीत यादव, प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा श्रीवास्तव, राज पचौरी, मंजू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें