मैनपुरी। बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के अंतर्गत पंजीकरण संख्या में वृद्धि के लिए अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार की ओर से शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को अधीक्षण अभियंता ने उपकेंद्र लेखराजपुर के क्षेत्र के गांव नगला गिरिंद में ओटीएस शिविर के निरीक्षण में कहा कि तीन दिनों में ओटीएस पंजीकरण संख्या नहीं बढ़ाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ किशनी शेर सिंह और जेई देवेंद्र सिंह के साथ योजना की समीक्षा की। इसमें प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के अंदर अगर पंजीकरण संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो फीडर के तहत जेई और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। एसई ने कहा कि प्रतिदिन टीमें नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों पर कार्रवाई करें। योजना का प्रचार-प्रसार कराए और घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को इससे जोड़ने के प्रयास किए जाएं। बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए उनके पंजीकरण कराएं। उन्होंने अवर अभियंता को टीजीटू और लाइन स्टॉफ के साथ फीडर वाइज समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यालय से सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा की ओर से प्रत्येक बिजली घर पर प्रतिदिन पंजीकरण स्थिति पर नजर रखी जा रही है।