हत्यारोपी देवर तमंचा सहित गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गांव लाखनमऊ में नौ दिन पूर्व रुपये लेन देन के विवाद में भाभी की गड़ासे से गला रेतकर हत्या के आरोपी देवर को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी विमलेश (30) का पांच जनवरी को साझे के समर के रुपये के लेन देने में हुई पंचायत के बाद देवर से विवाद हो गया था। इसके बाद देवर शिवकुमार ने गुस्से में आकर गंड़ासा से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति की ओर से दर्ज कराई गई थी। गुरुवार रात थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने मुखबिर की सूचना पर उसे गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह आरोपी की निशानदेही पर गांव विनायकपुर के समीप ईख की झाड़ी से हत्या मेें प्रयुक्त आला ए कत्ल भी बरामद कर लिया। थाने में लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेजा है।