फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: दहेज में नहीं मिले दो लाख...तो विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी

Mon, 11 Sep 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दहेज में दो लाख नहीं मिले तो ससुरालीजन ने विवाहिता को प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। अभी डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
woman crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक विवाहिता ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। बताया कि मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र के गणेश नगर गढ़िया गांव निवासी ओमवती ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पिता किशन सिंह ने उसकी शादी वर्ष 2022 में जनपद फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के गांव अकलाबाद निवासी दिनेश चंद्र के साथ की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण ध्यान दें: उर्स मेले के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें स्टेशन और समय सारिणी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आए दिन उसे मारते पीटते। दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर 14 जून 2023 को उसकी पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें