फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी हाल में नहीं चलाएंगे संयुक्त खाता

Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकत्रियों का धरना कलेक्ट्रेट पर आठवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन ने धरना समाप्त करने के लिए कड़े लहजे में कहा, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी हैं। साथ ही उनके समर्थन में विभिन्न जिलों की कार्यकत्री भी शामिल हो रही हैं। 
विज्ञापन


धरने में आईं जलालाबाद की कार्यकत्री सुशीला चौहान ने कहा कि जब तक प्रधानपति की गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक वह लोग शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। धरना स्थल पर न तो पानी की व्यवस्था है और न ही अन्य कोई इंतजाम। उन्होंने प्रशासन पर धरना समाप्त करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 
जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि हौसला मिशन के तहत ग्राम प्रधानों के साथ आंगनबाड़ी कर्मचारियों के संयुक्त खाते का संचालन मुश्किल है। किसी भी हाल वह संयुक्त खाता नहीं चलाएंगी। शीघ्र ही प्रधानपति की गिरफ्तारी की जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों की बीएलओ से ड्यूटी हटाई जाए। उनका मानदेय शीघ्र दिया जाए। सोमवार को जलालाबाद से सुशीला चौहान, छिबरामऊ से रीता, कन्नौज से अनीता राठौर, ममता मिश्रा, जयदेवी आदि कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंची और समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें