फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बंद कमरे में कार्यकताओं को दिए 2027 की जीत के सूत्र

Fri, 08 May 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बंगाल चुनाव के बाद भाजपा के निशाने पर अगले साल होने वाला यूपी चुनाव है। भाजपा के सामने सपा सबसे मजबूत पार्टी है। सपा ने भी बंगाल चुनाव में ममता की हार के बाद तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला कार्यालय पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी विधानसभा की समीक्षा की। वे पार्टी कार्यकर्ताओं को बंगाल चुनाव से सबक लेकर मजबूत बनने और तैयारियों में जुटने का संदेश दे गईं।
विज्ञापन

सांसद ने मैनपुरी विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ कार्यालय के बंद हॉल में बात की। इसमें दूसरी विधानसभा के साथ मीडिया का प्रवेश भी वर्जित किया गया। पार्टी सूत्रों की मानें तो सांसद ने पहले जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री के साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता की। 2027 में मैनपुरी विधानसभा की फतह में जुटने की सलाह दी। यहां मौजूद सेक्टर प्रभारियों से उनकी समस्याओं को सुना निर्देश दिए कि किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। सपा की उपलब्धियाें को जनता तक पहुंचाएं। पीडीए को एकजुट रखें।
उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं को डराया गया उस प्रकार की नौबत हमारे कार्यकर्ताओं के सामने भी आ सकती है इसलिए वे मजबूती से हालातों का सामना करने के लिए तैयार रहें। किसी प्रकार से किसी को धमकाया जाए तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जानकारी दें। सांसद ने करीब एक घंटे तक पदाधिकारियों के साथ बात की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, जिला मंत्री रामनरायण बाथम, केसी यादव, खुमान सिंह वर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सतीश यादव, डीपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें