फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर लगे रोक

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के जमावड़े पर रोष व्यक्त कर एसपी से मांग की गई कि डग्गामार वाहनों को तत्काल बंद कराया जाए। जिससे रोडवेज बस स्टैंड के सामने रहने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

गुरुवार को सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैप्टन रक्षपाल सिंह चौहान ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड के सामने अक्सर डग्गामार बसें और जीपें खड़ी रहती हैं। जिससे अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। वहीं यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि डग्गामार वाहनों के संचालन पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए। इस संबंध में प्रकोष्ठ एसपी और डीएम से भेंट कर डग्गामारी रोकने की मांग करेगा।
जिला महासचिव मन्नीलाल चौबे ने कहा कि राजीव गांधी नगर, हंसनगर और दुबे सर्विस सेंटर वाली गली में 80 प्रतिशत सैनिकों के घर हैं। इनमें कई बार मांग के बाद भी इंटरलॉकिंग सड़क नहीं बनवाई गई है। इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने के लिए प्रकोष्ठ प्रयास करेगा। बैठक में शहर में फिर से शुरू हुए अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त कर डीएम से फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की मांग की गई। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, कंठश्री, जयश्री, ललिता देवी, किशन दुबे, जहरी बाबा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें