फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फाटक खोलने के विवाद में गेट मैन पर जानलेवा हमला, कार सवारों ने पीटा

Tue, 03 Feb 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में रविवार रात टिंडौली क्रासिंग पर फाटक नहीं खोलने पर कार सवार लोगों ने गेट मैन पर जानलेवा हमला किया। पिटाई करते हुए पिस्टल लगाकर धमकाया। किसी तरह से गेट मैन ने कमरे का दरवाजा बंद कर जान बचाई। कार सवार खुद को क्राइम ब्रांच टीम का सदस्य बता रहे थे। मौके पर आरपीएफ और चौकी पुलिस पहुंची। सोमवार को दन्नाहार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रठेरा निवासी अवध किशोर टिंडौली रेलवे क्रॉसिंग-29 पर गेट मैन है। रविवार देर रात वह ड्यूटी पर थे। तभी स्विफ्ट कार सवार कुछ लोग वहां आए और फाटक खोलने का दबाव बनाने लगे। ट्रेन आने की बात कहते हुए गेट मैन ने मना किया। इस पर कार सवार खुद को क्राइम ब्रांच टीम का सदस्य बताते हुए धौंस जमाने लगे। गेट मैन के मना करने पर कार सवारों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच गेट मैन के पेट में पिस्टल लगाकर धमकाया।
अवध किशोर किसी तरह से जान बचाकर कमरे की ओर भागे और दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने तुरंत ही फोन कर रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात पुलिस ने कार सवार हमलावरों की तलाश की, मगर कोई पता नहीं लग सका। सोमवार को घायल गेट मैन का मेडिकल कराया गया, थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अज्ञात कार सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




सिग्नल नहीं मिलने से कोसमा स्टेशन पर रुकी रही कालिंदी
गेट मैन अवध पाल ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिस वजह से वह प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस को सिग्नल नहीं दे सके। जिस वजह से चालक ने कोसमा स्टेशन पर ट्रेन रोक दी थी। जानकारी करने पर गेट मैन ने हमला होने की जानकारी दी गई।



गेट मैन के साथ कुछ लोगों ने असलहों से धमका कर पिटाई की। इसके बाद वो केबिन में बंद हो गया था। गेट मैन ने तुरंत मामले की पूरी जानकारी स्टेशन मास्टर मैनपुरी मनीष कुमार को दी थी। सिग्नल नहीं मिलने से कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कोसमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर स्टेशन मास्टर कोसमा को टिंडौली रेलवे फाटक पर गेट मैन से सिग्नल न मिलने की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर कोसमा ने इसकी जानकारी मैनपुरी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी ने सूचना आरपीएफ मैनपुरी को दी। आरपीएफ ने बरौली चौकी प्रभारी को इसकी जानकारी दी और स्वयं मौके पर पहुंची। - एसके सिंह, स्टेशन मास्टर, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें