मोहल्ला खेड़ा निवासी युवक जब पत्नी को लेने मायके पहुंचा तो पत्नी ने आने इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर पहले तो युवक ने घर में तोड़फोड़ की। फिर जहर खाकर जान दे दी। मृतक की शादी चार माह पूर्व हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा पुलिस चौकी के समीप रहने वाले सुनील कुमार की शादी चार माह पूर्व कुसमरा क्षेत्र गांव इलाबांस निवासी युवती के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व वह पत्नी को मायके घुमाने ले गया था। तीन दिन रुकने के बाद जब सुनील ने पत्नी से वापस लौटने को कहा तो उसने इलाज कराने की बात कह कर आने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में बहस भी हुई। झगडे़ के बाद वह नाराज होकर घर लौट आया। घर पर आते ही उसने ससुराल से मिले सभी सामान को तोड़फोड़ दिया। शुक्रवार को उसने जहर खाकर जान दे दी। जब परिवारीजनों को जहर खाने की जानकारी हुई तो वह उसे लेकर सैफई चले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बद घर में कोहराम मच गया वहीं मायके में भी सूचना दे दी गई है।