फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: परिषद की वेबसाइट पर नहीं विवरण, तो परीक्षा कार्य से बाहर होंगे शिक्षक

Tue, 16 Dec 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को कॉलेजों में तैनात शिक्षक और कर्मचारियों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि परिषद की वेबसाइट पर जिन शिक्षक और कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं होगा उन्हें परीक्षा कार्य से बाहर रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि हर हाल में तीन दिन के अंदर अपने कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। उन्होंने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा वर्ष 2026 में उन शिक्षकों और कर्मचारियों से ही कार्य लिया जाए, जिनका विवरण संबधित कॉलेज द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिनका विवरण परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है उनसे बोर्ड परीक्षा कार्य नहीं लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों को परिषद कार्यालय से ही परीक्षा के लिए ड्यूटी पत्र भी जारी किए जाएंगे। बिना ड्यूटी पत्र के किसी भी शिक्षक और कर्मचारी की ड्यूटी परीक्षा में नहीं लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें