मैनपुरी। स्थानांतरण नीति के तहत जिले में पांच विद्युत अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें चार एसडीओ और एक एई मीटर शामिल हैं। करहल के एसडीओ उपेंद्र यादव को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम भेजा गया है। बरनाहल के एसडीओ सुधीर कुमार का तबादला पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में हुआ है।
घिरोर के एसडीओ निजामुद्दीन को उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन में नई जिम्मेदारी मिली है। बेवर के एसडीओ सुरेंद्र सिंह को भी उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, एई मीटर तृतीय प्रवीण प्रताप को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम स्थानांतरित किया गया है। यह तबादला प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है। संवाद