फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल तड़पता रहा, पुलिसकर्मी वीडियो बनाते रहे

Sun, 16 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
संवेदनहीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में ट्रैक्टर के पहिये के नीचे फंसा घायल मजदूर तड़पता रहा, जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन संवेदनहीन पुलिसकर्मी और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। किसी ने उसे निकालकर अस्पताल ले जाने का प्रयास नहीं किया। 25 मिनट तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार देर रात जिला कारागार के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली उछल गई और मजदूर गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर रोककर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने क्रेन से ट्रैक्टर को उठवाकर मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। एएसपी ने इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें