फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: आधी रात को घर आया पति का दोस्त..., विवाहिता के साथ किया ऐसा घिनौना काम; बर्बाद हो गई जिंदगी

Fri, 08 Sep 2023 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पति का दोस्त आधी रात को घर में घुस आया। अकेली विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आधी रात को घर आया पति का दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में युवक ने जिस दोस्त पर भरोसा किया, वो ही दगाबाज निकला। मौके का फायदा उठाकर घर आ गया। पत्नी को अकेला देखकर उसके साथ गंदी करतूत की। पत्नी के विरोध करने पर उसे जान से मानरे की धमकी दी। दहशत में आई पीड़ित आपबीती किसी को भी बता न सकी। लेकिन पति से नजरें कैसे मिलाती। यही सोचकर उसने हिम्मत जुटाई और पति के दोस्त के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यहां का है मामला 

बेवर के एक गांव निवासी महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि पति की गांव के ही सुखवीर उर्फ पिंटू से गहरी दोस्ती है। जब भी पति गांव आते हैं तो दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं। वहीं जब भी पति नहीं होते,  तो वो घर पर कभी-कभी हाल चाल जानने के लिए आता था। पर चार सितंबर की रात को वो चुपके से घर में घुस आया। 
विज्ञापन

कमरे में सो रही पीड़िता को दबोचा 

पीड़िता ने बताया कि उस रात सास-ससुर दूसरे मकान पर सोने चले गए थे, तभी पति का दोस्त सुखवीर उर्फ पिंटू घर में घुस आया। उस समय पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी। आरोपी ने महिला से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता जाग गई और विरोध करना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

महिला संग किया दुष्कर्म 

पीड़िता के विरोध करने के बाद में उसने बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी की धमकी से पीड़िता डर गई। फोन पर सारी घटना पति को बताई। पति के घर आने के बाद पीड़ित बृहस्पतिवार को थाने पहुंची। आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीडि़ता का मेडिकल कराया। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें