फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग...आसपास के जिलों से भी बुलाईं दमकल, मशरूम का होता था उत्पादन

Sun, 10 Aug 2025 10:22 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटी रहीं। आसपास के जिलों से भी दमकल को बुलाया गया।
विज्ञापन
कोल्ड स्टाेरेज में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया में कपिलमुनि एग्रो फूड्स के नाम से मशरूम उत्पादन केंद्र है। 7 मंजिला दो बड़े ब्लॉकों में मशरूम का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है। लगभग 100 कर्मचारी प्रतिदिन काम करते हैं। 
विज्ञापन


रविवार सुबह 6 बजे मशरूम उत्पादन केंद्र के मालिकों को आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल लपटों पर काबू पाने में जुटी हैं। आसपास के जनपदों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गईं हैं, लेकिन आग दोनों ब्लॉकों में काफी तेज है। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग काबू में नहीं आ रही है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


कोल्ड स्टोरेज में पहले आलू का काम होता था। लेकिन बाद में इसमें मशरूम उत्पादन केंद्र बना दिया गया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। 

ये भी पढ़ें-UP: ठगों ने बिछाया ऐसा जाल...फंस गए 125 से अधिक किसान, गंवा दिए ट्रैक्टर; जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें