फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के आसपास से हटवाएं ईंट-पत्थर

Thu, 02 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के आसपास से हटवाएं ईंट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान में किसी भी मतदाता को वोट डालने से न रोका जाए। चिन्हित क्रिटिकल, बर्नेवल बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात किया जाए। किसी भी बूथ पर किसी पार्टी का सिंबल नहीं दिखना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया में गैर सरकारी व्यक्ति का सहयोग न लिया जाए। अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी दशा में मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन कार्य में हस्तक्षेप न करें। यह बातें प्रेक्षकों ने प्रभारी अधिकारियों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन


विकास भवन में हुई बैठक में प्रेक्षक ने कहा किसी भी मतदान केंद्र पर ईट, पत्थर, गिट्टी कदापि न रहे। वीडियोग्राफर, वाहन चालकों के साथ अन्य स्टाफ को भी फार्म-12 जारी किए जाएं। डीएम चंद्रपाल सिंह ने डीपीआरओ से कहा मतदान केंद्रों का रोस्टर तैयार कर 2-2 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सभी 1574 मतदान केंद्रों पर सफाई कराएं। बीएसए ऐसे सिंबल जो विभिन्न  राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह हैं उन्हें ढकवाएं। एसडीएम से कहा प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोग के निर्देशानुसार सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएं। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने मतदान दिवस पर फोर्स की तैनाती, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने मतदान कार्मिकों, एएमएफ, पीडब्ल्यूडीएस, एडीएम एके श्रीवास्तव ने चुनावी तैयारियों, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा ने विभिन्न ऐप्स की जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम ने बताया काल सेंटर में अभी तक 169 शिकायतों में 167 का निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में विधान सभा प्रेक्षक दयानेश्वर बी पाटिल, प्रदीप कुमार विसवाल, अशोक कुमार शर्मा, पुलिस प्रेक्षक आरए चैबे सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें