फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिरफिरे आशिक नें मंदिर में खेला खूनी खेल, प्रेमिका को मारीं तीन गोलियां...पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 26 Jul 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सुबह-सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। सिरफिरे आशिक ने मंदिर में पूजा करने आई युवती को तीन गोलियां मारीं। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
मैनपुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां मंदिर में पूजा करने के लिए आई युवती को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी गईं। इसके बाद आरोपी मंदिर का दरवाजा खोलकर भाग निकला।  इस वारदात के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को तीन घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में भी गोली लगी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मोहल्ला बजरिया की रहने वाली 21 वर्षीय दिव्यांशी राठौर शनिवार सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए आई थी।  उसी समय मंदिर में राहुल दिवाकर नाम का युवक आ धमका। राहुल ने मंदिर के अंदर पूजा करते समय दिव्यांशी पर हमला कर दिया। तमंचे से एक के बाद उसे तीन गोलियां मारी। गोलियों की आवाज सुनकर मंदिर आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला।

लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत नाजुक देख सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  इसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही आरोपी राहुल को नगला जुला बंबा वाली रोड पर घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायर करना शुरू कर दिए।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से राहुल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल अवस्था में भी आरोपी  राहुल हंसता हुआ नजर आया। उसने जो किया, उस पर कोई पछतावा नहीं था।


विज्ञापन

बताया गया है कि आरोपी राहुल दिवाकर पिछले पांच साल से दिव्यांशी के पीछे पड़ा हुआ था। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने दिव्यांशी को दिल्ली भेज दिया था। वो हाल में ही दिल्ली से लौटकर घर वापस आई थी, जिसके बाद वो उससे मिलने की जिद करने लगा। दिव्यांशी ने उससे मिलने से मना कर दिया, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें