फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गृहमंत्री का जन्मदिन

Sun, 10 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गृहमंत्री का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का 65 वां जन्मदिन रविवार को भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान भांवत चौराहा और बेवर के नगर पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित करके केक काटे। उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को नगर के भांवत चौराहा पर जन्मदिन मनाने जुटे कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के राजनैतिक और सामाजिक कार्य सराहनीय रहे हैं। इस मौके पर सौरभ चौहान, शिखर मोहन राजपूत, अतुल चौहान, संजय टायसन, गौतम चौहान, अजय चौहान, विनय चौहान, आशुतोष, धीरु राठौर, रजत राजपूत, कुल्दीप चौहान आदि भाजपाई मौजूद थे।
वहीं बेवर में जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपाईयों ने 65 पौधे रोपित किए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री, कार्यक्रम संयोजक विजय सिंह बैस, पूर्व विधायक अशोक  सिंह चौहान, सुनील वर्मा, प्रदीप चौहान, भैयालाल गुप्ता, जयपाल सिंह, सुमित सिकरवार, ऋषिपाल सिंह, अन्नू बैस, रमेश गुप्त आदि मौजूद रहे। वहीं भोगांव में भी केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता प्रदीप चौहान, राजेश चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह सोनी, प्रदीप दिवाकर, मोहित यादव, गौरव यादव, गौरव शाक्य, जयदीप दुबे, शान्तिप्रिय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आश्रम से हजारों का सामान चोरी
बेवर (ब्यूरो)। बीती रात चोरों ने आश्रम से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया।
थाना क्षेत्र बेवर के इटावा रोड चुंगी  के निकट त्यागी महाराज आश्रम है। शनिवार की रात में चोरों ने आश्रम में घुसकर महंत का बैग चोरी कर लिया। इस बैग में 25 हजार रुपये थे। बैग के अलावा चोर आश्रम से सालिक राम की मूर्ति, मोबाइल, घड़ी आदि सामान भी उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर महंत गोपाल दास त्यागी ने थाने में इसकी तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें