फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बीमारी से होमगार्ड की मौत

Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो18 होमगार्ड सर्वेश कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पुडरी निवासी होमगार्ड सर्वेश कुमार(56) ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई से चल रहा था। सोमवार को पैतृक गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सर्वेश कई दिनों से बीमार थे। मेडिकल कॉलेज सैफई से उनका इलाज चल रहा था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई के बाद सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।



भजन के दौरान सेवानिवृत्त होमगार्ड को पड़ा दिल का दौरा, मौत

मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सुरजनपुर में भजन कार्यक्रम के दौरान रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत हो गई। सेवानिवृत्त होमगार्ड 70 वर्षीय राजपाल सिंह के घर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। रविवार रात को भजन चल रहे थे। तभी राजपाल को दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गए। परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें