फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने आतंकवाद का पुतला फूंका

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक रविवार को पुसैना चौराहा स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाद में पुसैना चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बैठक में दीपक चौहान ने हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना और महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व जातिवाद को भुलाकर समस्त हिंदुओं को एकजुट होेने का आह्वान किया। संजीव दीक्षित ने हिंदुत्व के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व के लिखित साहित्य में सबसे प्राचीन साहित्य हमारे वेद हैं। इसी क्रम में दिनेश व सौरभ अग्निहोत्री ने आगामी 26 जनवरी के कार्यक्रम के  आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
इसके बाद पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निंदा की। कार्यकर्ताओं ने पुसैना चौराहा दीवानी पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस मौके पर दिनेश चौहान, दीपक चौहान, सौरभ अग्निहोत्री, संजीत कुमार दीक्षित, राकेश दुबे, प्रवीन कुमार, आर्यन राठौर, राजवीर सिंह राजावत, नारायन मिश्रा, जमुना सागर राजपूत, दीपेश दीक्षित आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा में भी लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें