फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का मैसेजः 'घर आ जाओ, कोई नहीं है' भनक लगने पर आधी रात पहला प्रेमी भी पहुंचा, रंगे हाथ पकड़ा और फिर...

Mon, 06 Mar 2023 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने उसके दो प्रेमी एक साथ आधी रात उसके घर पहुंच गए। यहां दोनों का आमना सामना हुआ तो दोनों के बीच घमासान शुरू हो गया।  
 
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे उसके दो प्रेमी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके दो प्रेमी एक साथ उसके घर पहुंच गए। यहां दोनों का सामना हुआ तो विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद सड़क के बीच आ गया। इससे आसपास के लोग बाहर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उठा ले गई।  

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती ने रविवार को अपने फर्रुखाबाद निवासी प्रेमी प्रशांत को मैसेज किया। उसे आधी रात को मिलने के लिए घर बुलाया। प्रेमिका का संदेश मिलते ही प्रेमी खुशी-खुशी उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक प्रेमिका के पहले प्रेमी शीलू को लग गई। वह शहर के राजा का बाग का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - हैवान बना दूल्हा: शादी के बाद हनीमून के लिए गए शिमला, दुल्हन से की ऐसी डिमांड, मना करने पर किया खौफनाक हाल

फर्रुखाबाद से मिलने पहुंचा प्रेमी

जानकारी मिलते ही उसका पहला प्रेमी भी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। यहां दोनों प्रेमियों का आमना-सामना हो गया। दोनों में प्रेमिका से मिलने को लेकर विवाद शुरू हो गया। एक प्रेमिका को अपनी बताने लगा तो दूसरे ने उसे अपना बताया। कहासुनी बढ़ी तो फर्रुखाबाद से आया प्रेमी घर से सड़क पर आ गया। 

पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया

विवाद शांत नहीं हुआ तो वह भागने लगा। इस पर दूसरे ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुल के पास पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और कोतवाली भेज दिया। यहां सोमवार की सुबह पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति'..., सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में ही पहुंची थाने, फिर हुआ ये फैसला
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें