फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पद भरे जाएं

Thu, 13 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की समस्याओं पर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह गौर ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर 23 अक्तूबर को विभिन्न मांगों को लेकर ओसीआर भवन लखनऊ में एक कार्यक्रम होगा। इसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं महानिदेशक भी भाग लेंगे। कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पड़े सात सौ पदों को भरा जाए। 2011 में नियुक्त हुए कार्यकर्ताओं का ग्रेड पे बढ़ाया जाए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की जाए। मृत आश्रितों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त कर प्रशिक्षण दिया जाए। मोटर साइकिल भत्ता दिलाया जाए। पदोन्नति के छह माह बाद विभागीय प्रशिक्षण दिलाया जाए। इस मौके पर हरिभान सिंह, रवींद्र चौहान, अनिल कुमार, सतेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार, नारायण, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें