नवीगंज। ग्राम पंचायत जोत के नगला महुआ में दो मासूम बच्चों की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है। डॉक्टरों की टीम ने शुक्रवार को गांव में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया। 54 बीमार लोगों का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई।
बुखार से पीड़ित 22 मरीजों के खून के नमूने लिए गए। इनमें 17 मरीजों की मलेरिया और 5 की डेंगू जांच की गई। सभी 22 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ग्रामीणों सहित टीम ने राहत की सांस ली। गांव की गलियों और घरों के आसपास एंटी-लार्वा दवा का सघन छिड़काव कराया गया। टीम ने जमा पानी के स्रोतों की जांच कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. नंदन, डॉ. दिव्यांश जैन, लैब टेक्नीशियन जोगेंद्र, अनेंद्र, संजीव तिवारी शामिल रहे। संवाद