फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रधानाध्यापक ने छात्रा से की अशोभनीय हरकत, निलंबित

Thu, 23 Jul 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। जिले में संचालित एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा और उसके परिजन ने प्रधानाध्यापक पर अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने बच्ची और उसके परिजन के बयानों के आधार पर शिक्षक के निलंबन की संस्तुति की। इस पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मामला थाना दन्नाहार से जुड़ा हुआ है। थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की कक्षा चार की आठ वर्षीय छात्रा ने अपने परिजन को बताया कि बुधवार को स्कूल में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने उसे अपने कक्ष में बुलाया और उसके साथ बैड टच किया। बृहस्पतिवार को पिता शिकायत करने पहुंचा तो शिक्षक ने उसके साथ अभद्रता की। इस पर पिता ने कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर अभिभावकों और बच्चों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने के बाद विद्यालय से हटा दिया।
घटना की जानकारी बीएसए सूर्य प्रताप सिंह को मिली तो उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी दीपक कुमार को मौके पर भेजा। खंड शिक्षाधिकारी ने मौके पर मौजूद बच्ची, उसके पिता, अन्य बच्चों और स्टाफ से बात की। बच्ची ने अपने साथ गलत हरकत की बात कही। मौके पर मौजूद अन्य अभिभावकों ने भी पूर्व में अन्य बच्चों के साथ भी गलत व्यवहार का आरोप लगाया। खंड शिक्षाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। देर शाम बीएसए ने प्रभाव से शिक्षक को निलंबित करते हुए विकास खंड करहल के एक विद्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन


पिता ने दी पुलिस को तहरीर
देर शाम पीड़ित छात्रा के पिता ने थाना दन्नाहार पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामले में सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच करने गई थी। जांच के दौरान किसी ने भी बच्ची के साथ गलत हरकत के बारे में जानकारी नहीं दी। फिर भी तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें