फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कन्नौज में बेटी के घर में छिपा था दीपांशु का हत्यारोपी, गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन

गांव छोटा हर्राजपुर में 19 जुलाई की रात जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी अपनी बेटी के घर कन्नौज में छिपा बैठा था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दो हत्यारोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में 19 जुलाई की रात को हुए खूनी संघर्ष में दीपांशु भदौरिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हमले में कुलदीप, हिमांशु और अरविंद गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका उपचार पीजीआई सैफई में चल रहा है। हत्याकांड के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। मृतक के ताऊ अशोक भदौरिया ने जमीन की रंजिश में मोहित, धर्मेंद्र उर्फ दीपक, भूपेंद्र चौहान, शैलेंद्र चौहान, राजा सिंह के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस दो दिन पहले हत्याकांड में मोहित सहित दो लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को वांछित चल रहे राजा सिंह को गांव चांदी चौरा केल्दा थाना विशुनगढ़ कन्नौज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि राजा घटना के बाद अपनी बेटी के घर में छिप कर रहा था। उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है। हत्याकांड में शामिल शेष हत्यारोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें