फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मनपसंद सब्जी नहीं बनाई तो पत्नी की कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन


मोहल्ला खरगजीत नगर में मनपसंद सब्जी नहीं बनाने से नाराज युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। नाराज पत्नी ने पिंक बूथ पर शिकायत कर दी। सोमवार को पुलिस ने दंपती को आमने-सामने बैठा कर बात कराई। जिसके बाद दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

पिंक बूथ प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि 20 मई को खरगजीत नगर की रहने वाली एक महिला ने शिकायती पत्र दिया था। वजह पूछने पर बताया कि उसने पति की मनपसंद सब्जी नहीं बनाई, इसी बात से गुस्सा होकर पति ने पिटाई कर दी। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पिंक बूथ प्रभारी व टीम ने पति-पत्नी को समझाया। पति ने अपनी गलती स्वीकार की, सोमवार को दंपती को आमने-सामने बैठा कर बातचीत की गई तो दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें