फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दबिश देने आई हरियाणा पुलिस पर मैनपुरी में पथराव, गाड़ी में की तोड़फोड़; दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 07:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दबिश के दाैरान हरियाणा पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ ले जाने लगी तो लोग आक्रोशित हो गए। टीम पर पथराव कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ की। मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाने से एक मामले में गांव सुकरुल्लापुर दबिश में आई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


फरीदाबाद के पल्ला थाने के एसी राजकुमार ने बताया कि डीसीपी सेंट्रल की अनुमति लेकर टीम के एसपीओ रमेश कुमार, एसपीओ बलवीर के साथ निजी वाहन से शुक्रवार को गांव सुकरुल्लापुर में दबिश के लिए गए थे। उन्हें सर्विलांस से सटीक लोकेशन मिली थी कि गाड़ी ले जाने के मामले में आरोपी राहुल गांव में ही मौजूद है। उसकी गिरफ्तारी व वाहन बरामदगी के लिए मीठेपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार हमराह पूरन सिंह और पंकज राय के साथ सुबह करीब 11 बजे राहुल के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की। 

जब उसे पकड़ कर ले जाने का प्रयास किया तो स्थिति बिगड़ने लगी। राहुल के परिवार के लोग आ गए और टीम पर हमलावर हो गए। विरोध करने पर पथराव करना शुरू कर दिया। हमले में एसपीओ बलवीर और एसपीओ रमेश कुमार चोटिल हो गए। उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस बीच आरोपी राहुल भाग निकला। पुलिस ने दो हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। करहल थाने में सरकार सिंह, विकास, कृष्णा, मोहन, रेखा, खुशबू और राहुल निवासी सुकरुल्लापुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की एक टीम गांव सुकरुल्लापुर गई थी, वहां टीम के साथ अभद्रता की गई। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। -अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें