फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न

Wed, 01 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहार आते ही कई विभाग व्यापारियों का छापामार कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न शुरू कर देते हैं। वैश्य एकता परिषद व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। अधिकारियों से मिलकर शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर आंदोलन होगा। यह बातें वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन


गुरुवार को लेनगंज में एक प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा सर्वे छापे के नाम पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी त्योहार से पूर्व छोटे, मध्यम वर्गीय व्यापारियों का उत्पीड़न शुरू कर देते हैं। कार्रवाई के नाम पर उनको धमकाकर अवैध वसूली की जाती है। पिछले दिनों भी वाणिज्य कर विभाग ने इसी तरह की कार्रवाई की है। होली के त्योहार पर व्यापारी जहां व्यापार को बढ़ाने में व्यस्त होते हैं तभी कार्रवाई के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जाता है। इंस्पेक्टर राज तथा लालफीताशाही से व्यापारी और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों की दूषित मानसिकता के कारण ही कर्मचारी खुली लूट कर रहे हैं।

वाणिज्य कर अधिकारियों तथा कर्मचारियों की निरंकुशता की शिकायत परिषद  डीएम से करेगा। कार्रवाई नहीं होने पर वैश्य एकता परिषद आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अरविंद गुप्ता, भगवान दयाल उर्फ भन्नू, अमित गुप्ता, बबलू गुप्ता, राजू चौहान, विनीत जैन, सब्बन बाबा, आदेश चौहान, श्याम अरोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें