फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धूमधाम से निकली हनुमान शोभायात्रा

Wed, 23 Sep 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 38 शोभायात्रा में हनुमान के स्वरूप की आरती उतारते विधायक प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। बुढ़वा मंगल पर मंगलवार की देर शाम श्री हनुमान शोभा यात्रा समिति के संयोजन में पवनसुत हनुमान की शोभायात्रा तीन दर्जन आकर्षक झांकियों एवं बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

पुरानी आलू मंडी से पवनसुत हनुमान की शोभायात्रा का शुभारंभ आचार्य पं. देवेंद्र दीक्षित ने किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री, चेयरमैन नेहा तिवारी और प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने सभी स्वरूपों की आरती उतारी। शोभायात्रा में विघ्नविनाशक भगवान गणेश, शंकर-पार्वती, शनिदेव और मर्यादा पुरुषोत्तम राम सहित कई अन्य देवी-देवता रथों पर विराजमान थे।
सबसे आखिर में एक आकर्षक सजे रथ पर पवनसुत हनुमान विराजमान थे। शोभायात्रा में काली माई का अखाड़ा और विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप पैदल चल रहे थे, जो भगवान शंकर के भजनों पर अपने करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के छोटा बाजार स्थित चेयरमैन निवास के निकट पहुंचने पर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अनुभव गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील राजपूत सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह राजपूत, सच्चिदानंद तिवारी, ईशु यादव को सम्मानित किया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा देर रात घंटाघर और जीटी रोड चौराहे का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें