फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीन महीने: नई नवेली दुल्हन ने दिया ऐसा दर्द, बहनोई को भेजा रुला देने वाला संदेश...और हो गया लापता

Wed, 30 Jul 2025 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी की आदत को लेकर पति परेशान हो गया। उसने अपने बहनोई को एक संदेश भेजा, जिसमें लिखा कि अब उसे कोई खोजे नहीं, वो खुद की जान देने जा रहा है। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा  है। 
विज्ञापन
अंकित की शादी की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी में क्लीनिक संचालन कर रहे युवक ने बहनोई को आत्महत्या का संदेश भेजा और लापता हो गया। युवक के पिता की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

वेद सिंह शाक्य पुत्र बीरबल निवासी बड़ागांव थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ने थाना पुलिस को पुत्र के गायब होने की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका 27 वर्षीय बेटा अंकित शाक्य नगर के पृथ्वीपुर रोड पर किराए की दुकान में क्लीनिक चलाता था। वहीं पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार की रात 11:30 बजे उनके बेटे ने उनके दामाद सत्येंद्र पुत्र रामदीन निवासी गांव नगला कुआं थाना कुर्रा के मोबाइल पर एक भावुक मैसेज लिखकर भेजा।

बहनोई सत्येंद्र ने सुबह मैसेज देखा और जब अंकित को फोन लगाया तो अंकित का फोन बंद बता रहा था। इसके बाद उनके दामाद ने उन्हें सूचना दी, तब से वह हर रिश्तेदारी में जान पहचान की जगह अपने बेटे को तलाश कर रहे हैं। परंतु उनका बेटा उन्हें नहीं मिला है।

अंकित ने अपने बहनोई को संदेश में लिखा था कि उसे माता पिता से कोई शिकायत नहीं है। वह एक गलत कदम उठाने जा रहा है। वह अपने जीवन से थक गया है। इसलिए दुनिया छोड़ रहा है। उसने इसके लिए माता-पिता से माफी भी मांगी। अंत में युवक ने लिखा कि जिससे उसकी शादी हुई उसे यह लगता है कि वह गलत है। वह अपनी पत्नी की सोच को बदल नहीं सकता क्योंकि यदि वह सुबह लेट उठता है तो उसकी पत्नी को ऐसा लगता है कि वह रात को कहीं गया था। पत्नी को विश्वास दिला पाना बहुत कठिन है। उसे कहीं ढूंढा ना जाए, क्योंकि वह मिलेगा नहीं। वह अपने आपको नहर में प्रवाहित करने जा रहा है।
विज्ञापन

अंकित की शादी तीन माह पूर्व 24 अप्रैल 2025 को हुई थी। उसकी पत्नी ससुराल में अभी भी मौजूद है। पिता ने परिवारीजनों व रिश्तेदारों के साथ आकर पुलिस को पुत्र के गायब हो जाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने अंकित की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंकित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें