फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर भतीजे ने बहाया चाची का खून: सिर पर मारा फावड़ा, निकल गई जान; कांवड़ चढ़ाकर घर लौटा था अंकुश

Tue, 29 Jul 2025 10:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, करहल (मैनपुरी)

सार

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकुश शनिवार को गांव के कई लोगों के साथ कांवड़ भरने गया था। कांवड़ चढ़ाकर वह सोमवार की सुबह ही घर वापस लौटा था। घर आने के कुछ ही देर बाद उसने अपनी चाची पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साझे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के विवाद में भतीजे ने चाची के सिर पर फावड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह गांव महालरपुर में हुई। आरोपी और उसके परिजन हत्या के बाद भाग निकले। पुलिस ने मंगलवार को मृतका अनीता (40) के शव का पोस्टमार्टम कराया और मुख्य आरोपी भतीजे अंकुश यादव सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्सर होती थी पानी को लेकर लड़ाई
यूपी के मैनपुरी स्थित करहल थाना अंतर्गत मीठेपुर चौकी क्षेत्र के गांव महालरपुर में तीन भाई अजय यादव, सौरभ और संजय का एक-दूसरे से सटा हुआ मकान है। संजय के घर के बाहर साझे में सबमर्सिबल पंप लगा है जिसे लेकर अक्सर तीनों भाइयों के परिवार के बीच पानी भरने के लिए विवाद होता था।

अनीता पर हमलाकर भागा अकुंर
सोमवार सुबह अजय की पत्नी अनीता घर के बाहर थीं, तभी उनका भतीजे अंकुश यादव पुत्र संजय से सबमर्सिबल पंप को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अंकुश ने चाची अनीता और उनकी बेटी अंजलि के साथ हाथापाई शुरू कर दी। परिजन और आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करा दिया लेकिन कुछ देर बाद ही अंकुश ने घर के बाहर खड़ी चाची अनीता देवी से फिर झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब अनीता ने विरोध किया तो अंकुश ने उनके सिर पर फावड़े से दो वार किए, जिससे अनीता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी और उसके सहयोगी परिजन मौके से भाग गए।

अनीता के बेटे ने दर्ज कराया केस
परिजन गंभीर रूप से घायल अनीता को इलाज के लिए आगरा ले गए जहां मंगलवार तड़के तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर मंगलवार सुबह गांव पहुंचे। सूचना पर थाना करहल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंपा। इसके बाद मृतका अनीता के बेटे मिलन की तहरीर पर मुख्य आरोपी अंकुश, उसकी पत्नी रीमा देवी, उसकी दूसरी चाची नीलम देवी, मां साधना देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।

कांवड़ चढ़ाकर घर लौटा था अंकुश
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकुश शनिवार को गांव के कई लोगों के साथ कांवड़ भरने गया था। कांवड़ चढ़ाकर वह सोमवार की सुबह ही घर वापस लौटा था। घर आने के कुछ ही देर बाद उसने अपनी चाची पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में पसरा मातम
घटना के बाद जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो वहां करुण क्रंदन शुरू गया। मृतक के बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले भी इस घटना पर हैरान हैं। गमगीन माहौल में देर शाम अंतिम संस्कार हुआ।

आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - अजय सिंह चौहान, सीओ करहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें