फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर जगह-जगह आयोजित हुआ खिचड़ी भोज

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मकर संक्रांति पर बेवर के नेकामऊ में चौहान कोल्ड स्टोरेज पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पंकज सिंह चौहान ने 501 गरीबों को कंबल वितरित किए। पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल राठौर ने कहा कि गरीबों को दिया गया दान हमेशा लाभदायी होता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से वीना चौहान, कमला देवी, पवन सिंह चौहान, संतोष सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श सिंह, रमन शुक्ला आदि मौजूद थे। वहीं बेवर में ओम श्याम सेवा समिति नगला बहोरी द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर पारस ईंट भट्टे और टीएस ईंट भट्टे पर गरीबों को ऊनी कपडे़ और कंबल वितरित किए। इस मौके पर सेवा समिति अध्यक्ष पंकज किशोर यादव, प्रदीप कुमार, स्वामी महेशानंद,  अवधेश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कीर ओर से घिरोर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों साधु संतों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सह जिला शारीरिक प्रमुख सचिंद्र ने कहा कि आतंकवाद पूरे विस्व की समस्या है। इससे निपटने के लिए गुड़ और चीनी की भाँति एक जुट रहना होगा तभी आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, गोविंद भदौरिया, विजेंद्र, अंकुश, वैभव, शिवम आदि मौजूद रहे। घिरोर के  ग्राम बम्होरी-अवाहार के जनता इंटर कालेज में करहल विधायक सोबरन सिंह यादव ने गरीबों को कंबल व शॉल वितरित किए। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति दान देने का पर्व है। इस मौके पर जनता की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर विजय कुमार, आशा देवी, अतुल कुमार यादव, इंदीवर यादव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें