फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कांपे हाथ: नातिन ने आधी रात प्रेमी को मिलने बुलाया, दादी ने गलत काम करते देख लिया, चाकू से काट दिया गला

Wed, 15 Mar 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दादी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ तो घर वालों के होश उड़ गए। आरिपयों ने बताया कि दादी ने उन्हें गलत काम करते हुए देख लिया था। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दादी ने आधी रात नाबालिग नातिन को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। एक पल के लिए भी उसके हाथ नहीं कांपे। पोती सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आई और गले पर वार कर दिया। धार बहुत तेज न होने पर गला पूरी तरह नहीं कटा। इसके बाद चाकू को प्रेमी ने छुड़ा लिया और दोबारा उसी घाव पर रेत दिया। 
विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के किल्ली गांव की है। गांव निवासी शारदा देवी की पोती ने आधी रात अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। प्रेमी पहुंचा तो दादी ने दोनों को आपत्तिजन स्थिति में देख लिया। वह बोल नहीं पाती थीं। दोनों को पता चला कि दादी ने देख लिया है तो उन्होंने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

सब्जी काटने वाले चाकू से किया वार

शारदा देवी की पोती रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाई। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से दादी के गले पर वार कर दिया। उन्होंने चीखने की कोशिश की। लेकिन, आवाज गले में ही घुट कर रह गई। अब तक उनकी जान नहीं निकली थी। अब तक पोती के हाथ कांपें नहीं थे। लेकिन वह पास में ही स्तब्ध अवस्था में खड़ी रही।
 

प्रेमी ने काट दिया गला

पोती के वार से जब दादी की मौत नहीं हुई तो पास में ही खड़े नाबालिग प्रेमी ने उसके हाथ से चाकू ले लिया। उसने उसी चाकू से शारदा देवी का गला काट दिया। हमले और हत्या के बीच वृद्धा जान बख्श देने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही। लेकिन, उनका दिल नहीं पसीजा। 

अपने कमरे में जाकर लेट गई

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड में सब्जी काटने वाले चाकू (छुरी) का इस्तेमाल किया गया था। जो घर की रसोई घर में रखा था। हत्या करने के बाद रात करीब दो बजे आरोपी बाइक लेकर शाहजहांपुर चला गया। वहीं पोती बिना किसी को भनक लगे अपने कमरे में जाकर लेट गई। सुबह जब घर में चीख पुकार मची, तब वह भी अंजान बनकर नीचे उतरी और रोने लगी।
 
विज्ञापन

फोन से मिली कॉल डिटेल ने खोला राज

शारदा देवी हत्याकांड में कोई अपना ही शामिल है। इस पुख्ता तथ्य को लेकर पुलिस खुलासे प्रयास में जुटी थी। इस बीच जब वृद्धा की पोती के मोबाइल का डिटेल देखा गया तो घटना की रात का सच सामने आ गया। पूछताछ के बाद पुलिस शाहजहांपुर निवासी आरोपी तक पहुंच गई। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या करने का अपराध कबूल किया।

पास के खाली प्लॉट में मिला चाकू

वृद्धा की हत्या करने के बाद नाबालिग आरोपी वहां से भागने की जल्दबाजी में था। उसने चाकू को मृतका के घर के पास ही एक खाली प्लॉट में फेंक दिया और बाइक से भाग गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खाली प्लॉट से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें