फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने वृद्ध से मारपीट कर दो गाय चुराई

Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
गोतस्करों ने वृद्ध से मारपीट कर दो गाय चुराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवी रोड पर गोकशों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को गाय चुराने में नाकाम रहे गो-तस्करों ने शनिवार सुबह कैलाश गेट चौकी के समीप से दो गाय चोरी कर लीं। एक वृद्ध ने विरोध किया तो उस पर राइफल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मदार दरवाजा के समीप देवी रोड निवासी वृद्ध शेष कुमार शनिवार सुबह पांच बजे घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे। तभी असलाहों के साथ डीसीएम से उतरे आठ दस गोतस्कर सड़क पर खड़ी दो गायों को डीसीएम में लादने लगे। शेष कुमार ने जब इसका विरोध किया तो राइफल पकडे़ दो युवकों ने उनके सीने पर राइफल रख गोली मारने तक की धमकी दी। इसके बाद गोतस्कर दोनों गायों को डीसीएम में लादकर शमशान घाट मार्ग की ओर भाग गए। वहीं विरोध करने पर स्थानीय निवासी तूफान सिंह के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। इसकी शिकायत जब चौकी पर की गई तो पुलिसकर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की। 


बीजेपी नेताओं संग एएसपी से की शिकायत
देवी रोड पर गो-तस्करों के आतंक से परेशान स्थानीय लोग बीजेपी नेताओं के साथ एएसपी दिगंबर कुशवाह से मिले। कहा कि चौकी पुलिस बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। आए दिन बदमाश असलाह लेकर सड़क पर घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों में दहशत है। लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भयग्रस्त हैं। शिकायत करने पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, के साथ नरेश कुमार, अभय कुमार, सुरेंद्र कश्यप, बबलू पांडेय, विजय, चंद्रशेखर दुबे, अजीत दुबे, अनूप आदि स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें