उप्र स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबाबू वर्मा ने बताया कि सोने की कीमताें में उछाल और गिरावट से हर कोई हैरान है। सोने के दामों की दिशा तय करना मुश्किल हो गया है। लगातार बढ़ोतरी से एक्सपर्ट कुछ भी अनुमान लगाने से हिचक रहे हैं।
उप्र स्वर्णकार एसोसिएशन के महामंत्री ज्ञान गुप्ता का कहन है कि सोने की कीमत बढ़ने के बाद बाजार में सोने की खरीद में एक दम कमी आने से दुकानदार मायूस हैं। शादी के सीजन में भी ग्राहक चाहकर भी सोने के आभूषण बनवाने से कतरा रहे हैं। दाम घटने-बढ़ने से लोगों को घाटे की आशंका है।
ये भी पढ़ें - JD Vance Agra Visit : आगरा में हाई अलर्ट, 12 किमी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स; आज खिड़की से झांक भी नहीं सकेंगे
ग्राहक गीतांजलि सक्सेना ने बताया कि रिश्तेदारी में होने वाली शादी में सोने का आभूषण देना चाहते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम बढ़ने से चाहकर भी सोने का आभूषण नहीं खरीद सकते। अब रिश्तेदारी में चांदी का आभूषण या कुछ अन्य उपहार देने का मन बनाया है।
ग्राहक शशी यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोने की दामों में बढ़ोतरी से परेशानी हो रही है। सोने के आभूषण बनवाने हैं, लेकिन दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हर दिन सोने के दामों में वृद्धि से लग रहा है कि जल्दी सोने के दामों में कमी नहीं आएगी।