फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भोगांव से अपह्त युवती लखनऊ में मिली, पुलिस कर रही पूछताछ; सपा नेता पर गंभीर आरोप

Fri, 11 Jul 2025 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कस्बा भोगांव से लापता युवती पुलिस को लखनऊ में मिल गई। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।  
 
विज्ञापन
युवती की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik- ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा भोगांव से लापता हुई 24 वर्षीय युवती बुधवार की रात लखनऊ में मिल गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाने लाकर पूछताछ की। वहीं, मेडिकल परीक्षण के साथ ही बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फर्रुखाबाद की कंपिल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व साथियों की तलाश में दबिश लगातार जारी हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली 24 वर्षीय युवती 8 जुलाई को कोचिंग पढ़ाने के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। युवती के भाई ने फर्रुखाबाद के कंपिल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता उदयपाल सिंह यादव और दो साथियों पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि जब फोन कर जानकारी करनी चाही तो पूर्व चेयरमैन ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद उनके भाई के फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर बहन को उठा कर ले जाने बात कहते हुए धमकाया था। 

भोगांव पुलिस ने बुधवार देर रात युवती को लखनऊ से ढूंढ निकाला और बृहस्पतिवार थाने में बयान दर्ज किए। पुलिस अब न्यायालय में बयान दर्ज कराने व मेडिकल की प्रक्रिया करा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व चेयरमैन की तलाश में दबिश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें