फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बकरियां चराने खेत पर गई बालिका को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सुगांव में 10 वर्षीय बालिका खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव सुगांव निवासी रामचंद्र की 10 वर्षीय पुत्री सोनाली मंगलवार सुबह खेत पर बकरियां चराने के लिए गई थी। बकरियां चराने के दौरान वह एक खेत में करंट प्रवाहित हो रही बाड़ की चपेट में आ गई,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने बच्ची को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो परिजन को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। घटना को लेकर अभी तक मृतका के परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें