फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Sun, 04 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कोहरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से कोहरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी सुबह 11 बजे तक आसमान में कोहरे की चादर छाई रही। घने कोहरे ने सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के पहियों की रफ्तार थाम दी। वहीं न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 14.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह इस कदर घना कोहरा था कि 10 मीटर की दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। घने कोहरे के कारण शनिवार की रात करीब 10 बजे से ही आवागमन बाधित हो गया। रविवार को सुबह 10 बजे तक सड़कों पर वाहनों के पहियों की रफ्तार भी नहीं बढ़ सकी। रात में चलकर सुबह पहुंचने वाली रोडवेज बसें दो से तीन घंटे देरी से आईं। वहीं कालिंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे और सुबह आने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी दो घंटे देरी से पहुंचीं। घने कोहरे ने आवागमन वाधित करके रख दिया।
उधर, बिजली की अचानक बढ़ी कटौती ने लोगों का दर्द और भी बढ़ा दिया है। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन धूप में गर्मी कम थी। धूप से जितनी राहत नहीं मिल पा रही थी। यही कारण रहा कि लोगों ने धूप का आनंद भी कांपते हुए उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें