फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाषण और नाटक में जीजीआईसी की छात्राएं रहीं प्रथम

Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 8 पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में आयोजित प्रतियोगिता की सफल छात्राएं शिक्षिक
विज्ञापन
मैनपुरी। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में सोमवार को जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमन यादव ने किया। भाषण और नाटक प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की छात्राएं प्रथम रहीं, जबकि पोस्टर में कुंवर आरसी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी मैनपुरी की शिखा यादव प्रथम, श्री गंगा सहाय इंटर कॉलेज की कृतिका दीक्षित द्वितीय और आरसी कन्या इंटर कॉलेज की एलिशबा मंसूरी तृतीय स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सिद्धि और उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की सौम्या और टीम ने द्वितीय और श्री गंगा सहाय इंटर कॉलेज मैनपुरी की रश्मि और टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की साजिया, द्वितीय स्थान जीजीआईसी मैनपुरी की महक और तृतीय स्थान जीजीआईसी मैनपुरी की आस्था ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आशा शर्मा, डॉ. सरोज यादव, सुनीता देवी, ज्योति सक्सेना, पूनम दुबे, सुमन , कुसुम, खुशबू पांडेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें