फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था

Sat, 04 Feb 2023 07:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एटा जिले में पुलिस की गोतस्करी के आरोप में फरार गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।   
 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार की सुबह पुलिस की 25 हजार के इनामी गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया एजाज गोकशी के मामले में वांछित था। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

विज्ञापन


जसरथपुर थाना क्षेत्र के नदराला गांव निवासी गैंगस्टर पप्पू उर्फ एजाज हुसैन एक शातिर अपराधी है। उस पर करीब छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। संरक्षित हत्या के मामले में वह बिछवां थाने से वांछित चल रहा था। शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष अमित सिंह को सूचना मिली कि एजाज भनऊ घाट के पास बाइक पर देखा गया है। इस सूचना पर चेकिंग शुरू की गई तो एजाज बाइक से आता दिखाई दिया।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर तमंचा से फायर करना शुरू कर दिया। जबावी फायरिंग के दौरान एक गोली एजाज के पैर में लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार और एसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि एजाज की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बाइक, तमंचा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें