फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म: गांव के युवकों ने की घिनौनी करतूत, पंचायत में हो गया समझौता

Wed, 26 Mar 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहित दुष्कर्म हुआ। पुलिस तक बात नहीं पहुंचने दी गई। गांव में ही पंचायत बुलाई गई और समझौता करा दिया गया। 

 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव में जुटी पंचायत में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार देर शाम की है। क्षेत्र के एक गांव की युवती खेतों से वापस घर लौट रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने अपने अन्य दो दोस्तों के साथ गांव के किनारे खाली पड़े मकान में युवती को खींच लिया। तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना युवती के परिजन को मिली। वह मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो गए। युवती का भी अचेत हालत में मिलना बताया जा रहा है। होश आने पर युवती ने आरोपियों की पहचान परिजनों को बताई।

 इसके बाद युवती और युवकों के पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर वार्ता होने लगी। गांव में पंचायत जुट गई। इसी में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। एलाऊ थाना प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि घटना के संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जानकारी की जा रही है। अगर, घटना सही पाई गई तो पुलिस युवती के बयानों के आधार पर अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें